
अजीत मिश्रा (खोजी)
दिनांक – 23.07.2025
परिक्षेत्रीय कार्यालय, जनपद बस्ती
■ डीआईजी बस्ती द्वारा पुलिस लाइन बस्ती स्थित आरटीसी बैरकों का किया गया निरीक्षण ।
■ मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश ।
आज दिनांक 23.07.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री संजीव त्यागी द्वारा जनपद बस्ती में चल रही आरक्षीगण की आरटीसी ट्रेनिंग के दृष्टिगत पुलिस लाइन स्थित आरटीसी बैरको व परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान आवासीय व्यवस्थाओं, शौचालय, स्नानागार, पेयजल, विद्युत, पंखा/कूलर आदि सभी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति व प्रशिक्षण की गहन समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन सुश्री स्वर्णिमा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन/आरटीसी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया सेल
रेंज कार्यालय, बस्ती।

















