
गया, 14 मई 2025, डॉ० अम्बेदकर समग्र सेवा अभियान एवं महिला संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर डीएम गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ साथ ज़िला स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के स्तर से काफी अपेक्षा है ताकि 22 प्रकार की जो भी सेवाएं हैं वह हर टोल के लोगों तक पहुंच सके। जिस तिथि में जिस टोला में कैंप का आयोजन होगा, हर हाल में उन सभी 22 प्रकार की सेवाएं प्रदान करवाना होगा इसके लिए विभाग स्तर से सभी को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। शिविर के तिथि के पूर्व में ही प्राप्त आवेदनों को डिस्पोजल करें ताकि शिविर के दिन उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि आगामी 17 मई को शिविर का आयोजन किया जाना है। उन्होंने कहा की हर सेवा के लिए कर्मी एवं पदाधिकारी नामित है वह हर हाल में इसे इंश्योर करें कि लोगों तक लाभ मिल सके। शिविर के तिथि में शिविर के प्रभारी हर हाल में उपस्थित रहे। इसके अलावा शिविर के पर्यवेक्षक पदाधिकारी भी हर हाल में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर के सभी कर्मियों की भी शिविर में उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने सभी वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि हर सप्ताह प्रखंड में विजिट कर समीक्षा करें कि आयोजित शिविर में आए आवेदनों के निष्पादन की क्या स्थिति है और उन्हें सेवाओं का लाभ पहुंचाने में कोई कठिनाई नहीं हो रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा की जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन इन योजनाओं को विशेष रूप से ध्यान देकर समाधान करवाये। विशेष विकास शिविर का आयोजन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को प्रत्येक अनु० जाति एवं अनु०जनजाति टोलो में क्रमावर्त्त रूप से किया जाता हैं। इसमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित अनु०जाति एवं अनु०जनजाति के योग्य व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाता है।
महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षा में डीएम ने कहा कि महिला संवाद में आए आकांक्षाओं के लिए 30 विभाग को चिन्हित किया गया है जो सीधे तौर पर महिला संवाद में महिलाओं द्वारा जो आकांक्षाएं व्यक्त की जाती है उसे ऑनलाइन पोर्टेल पर दर्ज की जाएगी और उन संबंधित विभागों द्वारा उस संबंध में निराकरण करवाया जाएगा। बताया गया कि अब तक 1209 महिला संवाद कैंप लगाए गए हैं जिसमें 33000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
पेयजल संबंधित समीक्षा के दौरान डीएम ने चापाकल मरामती एवं नल जल योजनाओ के मरामती में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिए हैं। बताया गया कि नगर में 28 टीम एवं शेरघाटी में 22 टीम के माध्यम से चापाकल ठीक करवाया जा रहा है। डीएम ने कहा कि टीम की संख्या को बढ़ाते हुए अगले 10 दिनों में 100% चापाकलों को ठीक करवाये। साथ ही राइजिंग पाइप को बदलने में कोई कोताही नही बरते। डीएम ने सभी bdo को निर्देश दिया कि चापाकल मरामती के पश्चात क्रोस जांच हर हाल में करवाये। डीएम ने सभी bdo को कहा कि हर सप्ताह शनिवार को मरामती टीम, phed के पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करे, ताकि जल संकट की कही कोई स्थिति नही बन सके।
डीएम ने कहा कि वर्ष 2023 में पानी की समस्या गया ज़िले में हुई थी, उस दौरान पानी टैंकर के परिचालन के लिये रुट चार्ट तैयार की गई थी, उसी रुट चार्ट को देखते हुए वर्तमान में जानकारी लेते हुए जरूरत पड़ने पर पानी टैंकर भेजना सुनिश्चित करवाये। जहां अधिक आबादी वाला टोला है, वहां 2 बार टैंकर भजते हुए पानी आपूर्ति करवाये। पेयजल की बैठक में phed विभाग के कुछ कनिय अभियंता अनुपस्थित रहने से डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण पूछते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथी निर्देश दिया है कि अत्यंत गर्मी को देखते हुए बिना किसी विशेष कारण या वरीय अधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही छुट्टी दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचइडी विभाग के सभी अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर जल संकट की समस्या को दूर करने का कार्य करें।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़








