अन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़

दपूम बिलासपुर रेल मंडल में 21 एवं 22 मार्च को बिलासपुर- शहडोल मेमू पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी

पेन्ड्रारोड रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 19 मार्च 2026

गौरेला पेन्ड्रारोड==-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दपूम रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर रेल मंडल में 21 एवं 22 मार्च 2026 को बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर ट्रेन 68740/68739, रद्द रहेगी। जानकारी अनुसार बिलासपुर रेल मंडल के पेन्ड्रारोड रेलवे-स्टेशन पर अति महत्वपूर्ण कार्य के चलते ट्रेन को रद्द किया जा रहा है। गेवरा रोड से पेन्ड्रारोड करीब 135 किमी• ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर की कनेक्टविटी के कमीशनिंग के लिए संयुक्त प्री नॉन इंटरलाकिंग और नॉन इंटरलाकिंग से संबंधित यह कार्य है। इस कार्य के पूर्ण होने से संबंधित रेलखंड मे संचालन और अधिक सुरक्षित सरल हो सकेगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!