
*चंद्रपुरा:* कांग्रेस के
बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने शनिवार को चंद्रपुरा व दुगदा क्षेत्र में कई योजनाओं का शिलान्यास किया। चंद्रपुरा डीवीसी कालोनी से सटे रांगामाटी पूर्वी पंचायत के संडे मार्केट रिटायर कालोनी में पुकार सिंह के घर से बस्ती टोला तक पीसीसी पथ, घटियारी पंचायत के गोसाईडीह हरिजन टोला से आंगनबाड़ी केंद्र तक तथा पिपराडीह में शमीम अंसारी के घर से मो सलीम के घर तक पीसीसी पथ निर्माण की योजना शामिल है। विधायक ने इसके अलावे दुगदा उतरी पंचायत में बीसीसीएल कॉलोनी चंदुआडीह सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार, पूजा पंडाल के पीछे नाली की सफाई एवं निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। मौके पर प्रमुख चांदनी परवीन, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो सलीम, चंद्रशेखर सिंह, रूपलाल गोप, मो खुर्शीद आलम, उमेश शर्मा, मो सनाउल्लाह आदि थे।




