महराजगंज। 02 फरवरी 2026 देवलाली कन्या इंटर कालेज बासपार बैजौली महराजगंज में कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत सभी छात्र/छात्राओं की विषयवार प्रयोगात्मक परीक्षाएं निम्नानुसार संपन्न कराईं जायेगी। विज्ञान वर्ग के छात्र/ छात्राओं के भौतिक विज्ञान विषय व जीव विज्ञान विषय की परीक्षा दिनांक 04 फरवरी 2026 दिन -बुधवार को संपन्न कराई जाएगी व कला वर्ग के छात्र/ छात्राओं की गृहविज्ञान व भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा दिनांक 04 फरवरी दिन बुधवार को संपादित कराई जाएगी। तथा रसायन विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा दिनांक 05 फरवरी दिन वृहस्पतिवार को विद्यालय में सम्पन्न कराई जाएगी। अतः इन तिथियों पर सम्बंधित विषयों के छात्र/ छात्रा विद्यालय में समय प्रातः 10 बजे उपस्थित रहेंगे।यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह ने दी है उन्होंने यह भी कहा है कि सभी छात्र/ छात्रा बताये गये तिथि पर समय से उपस्थित रहेंगे। समस्त प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय पर ही सम्पन्न कराई जाएगी। अतः सभी छात्र/ छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है।