
सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, इटवा थाना क्षेत्र के बरगदवा पश्चिम निवासी 18 वर्षीय अरविंद यादव पुत्र कर्मराज यादव इटवा सब्जी लेने जा रहे थे। दूसरी बाइक पर पुरैना गांव निवासी
मोहन शर्मा सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में अरविंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा पहुंचाया गया, जहां मोहन शर्मा का इलाज जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही इटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया दो बाइक सवारो मे भिड़ंत हो गयी जिसमे एक युवक की मौत हो गयी एक घायल हुआ है मृतक शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है



