

जगम्मनपुर (जालौन) – भीखेपुर- जुहीखा मार्ग स्थित जुहीखा पुल पर औरैया व जालौन के बॉर्डर पर सोमवार सुबह पिता ने अपनी दो पुत्रियों को यमुना नदी में फेंकने के साथ स्वयं छलांग लगा ली। परिजन के अनुसार व नशे का आदी था और पत्नी के मायके में रहने से नाराज था। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में तीनों की तलाश कर रहे हैं।

जालौन के रामपुरा थाना के मढेपुरा निवासी रज्जन 35 पुत्र लालता निषाद की शादी औरैया के अजीतमल कोतवाली के गांव बडैरा निवासी सुआलाल की बेटी शारदा के साथ हुई थी। दोनों की तीन बेटी सुनैना 06, शालिनी 04 व सलौनी 02 है। सोमवार सुबह 10 बजे के करीब वह तीनों बेटियों को बाइक पर बैठाकर जुहीखा यमुना नदी पुल पर पहुंचा। वहां उसने अपनी बेटी सलौनी व शालिनी को नदी में फेंक कर स्वयं छलांग लगा दी। जबकि बड़ी बेटी वहां से भाग निकली। घटना की जानकारी पर सीओ माधौगढ़ अंबुज कुमार, रामपुरा थानाध्यक्ष रजत कुमार, अयाना थानाध्यक्ष अजय कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू करवाई। परिजन ने बताया कि रज्जन शराब का आदी था। इसके चलते सावन माह के पहले से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। इससे वह नाराज रहता था। युवक व उसकी बच्चियों की यमुना नदी में तलाश की जा रही है। पिता घर से उनको मां के पास ले जाने की बात कहकर ले आए थे। यहां उन्होंने पुल पर बाइक रोकी। जबतक वह कुछ समझती तबतक पापा ने बहन सलोनी को नदी में फेंक दिया। पिता ने उसे फेकने का प्रयास किया तो वह वहां से चीखते हुए भागने लगी। तभी वहां आ रहे रज्जन के चचेरे भाई राधे अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे तो सुनैना ने रोते हुए पूरी घटना बताई !
खबर लिखे जाने तक कोई भी शव बरामद नहीं हुआ! खोज जारी है!












