A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद :* पथ निर्माण विभाग के एनएच डिवीजन ने प्रशासनिक कारणों से टेंडर रद्द करने की सूचना जारी की है

धनसार-गोविंदपुर के बीच एलिवेटेड फ्लाइओवर के डीपीआर का टेंडर रद्द, करीब 15 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण पर 1500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान

बता दें कि शहर में आये दिन लगने वाले जाम से निजात के लिये धनसार से बैंकमोड़, पूजा टॉकीज, डीआरएम ऑफिस मोड़, रणधीर वर्मा चौक, सरायढेला होते हुए गोविंदपुर जीटी रोड तक एलिवेटेड सड़क निर्माण की योजना है. करीब 15 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण पर 1500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

एलिवेटेड फ्लाइओवर बनने से होगा यह फायदा :

धनसार से गोविंदपुर जीटी रोड तक एलिवेटेड फ्लाइओवर बनने से टाटा, बोकारो, रांची की तरफ से गिरिडीह, देवघर या कोलकाता जानेवाले वाहनों का सामना शहर के ट्रैफिक से नहीं होगा. वे शहर की सड़कों के ऊपर से होते हुए आ-जा सकेंगे. इसके अलावा शहर में चलने वाले वाहनों को भी यातायात का दूसरा विकल्प मिल जायेगा. एलिवेटेड फ्लाइओवर से जगह-जगह जुड़ने वाले एप्रॉच रोड से वे शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में आसानी से आ-जा सकेंगे. एलिवेटेड फ्लाइओवर के प्रस्ताव के मुताबिक, इससे डीआरएम कार्यालय मोड़, रणधीर वर्मा चौक, स्टील गेट, गोल बिल्डिंग तिराहा समेत विभिन्न जगहों पर एप्रॉच रोड बनाने की योजना है.

Back to top button
error: Content is protected !!