A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्र

नगरपालिका पार्षद मोहित डंगोरे के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

भव्य रक्तदान शिविर, महिलाओं के लिए हल्दीकुमकुम और स्नेहमिलन तथा भोजन का कार्यक्रम

समीर वानखेड़े चंद्रपुर महाराष्ट्र:
बल्लारपुर नगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 2 के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद मोहित डंगोरे के जन्मदिवस के अवसर पर परात वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उनका जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर सुबह 10 बजेसे ही भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब 35 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया रक्तदान शिविर में चंद्रपुर जिला सरकारी अस्पताल की टीम द्वारा रक्त संकलित किया गया जिसे जिले के जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा ।
इसी तरह दोपहर 2 बजे से क्षेत्र की महिलाओं के लिए हल्दी कुम कुम का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रभाग की सैकड़ों महिलाओं ने सहभाग लिया ।
शाम को सभी प्रभाग वासियों के लिए स्नेहमिलन तथा स्नेह भोजन का आयोजन भी किया गया है ।
साईं सरकार ग्रुप तथा मोहित डंगोरे मित्र परिवार की ओर से पिछले 5 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । आगे भी हर वर्ष इसी तरह मैं अपना जन्मदिन मनाता रहूंगा ऐसा मोहित डंगोरे ने हमसे बात करते हुए कहा

Back to top button
error: Content is protected !!