अन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

नागपुर शहर में जलापूर्ति 19 जनवरी से 20 जनवरी शाम तक बंद रहेगी

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर, शनिवार 17 जनवरी2026

======> ऑरेंज सिटी वाटर सप्लाई, ओसी डब्ल्यु ने नागपुर नगर निगम के समन्वय से कन्हान जल शोधन संयंत्र को तीस घंटे के लिए बंद रखने की घोषणा की है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर शहर मे पानी की सप्लाई सोमवार 19 जनवरी 2026 सुबह 10 बजे से लेकर मंगलवार 20 जनवरी2026 शाम 04 बजे तक बंद रहेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार जीआरसी ट्रेनिंग सेंटर एवं ईडन गार्डन ग्रीनस रिजॉर्ट के पास K900फीडर मेन मे रिसाव सुधार कार्य और K1300-K900 इंटर कनेक्शन पर एक एंड प्लेट की सथापना और अन्य आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते यह शटडाउन जरूरी है। इससे नागपुर शहर के कई क्षेत्रों 19-20 जनवरी कॅ जलापूर्ति बाधित रह सकती है। नंदनवन-ताजबाग जोन-: नंदनवन ले आउट, राजेन्द्र नगर, हसनबाग, वेंकटेश नगर, दर्शन कॉलोनी, टेलीफोन नगर, ताजबाग स्लम। खरबी-वाथोडा जोन-: आराधना नगर, स्नेहहल नगर, न्यु संगम नगर, श्रीराम नगर। कलमना-‘पारडी एरिया-; चित्रशाला नगर, भरतवाड़ा, अशोक नगर, शारदा चौक। बस्तरवाड़ी- लकड़गंज एरिया-: लालगंज, इतवारी, सतरंजीपुरा, गरोबा मैदान। बिनाकी-इंदौरा जोन-: संजय गांधी नगर, बारा खोली, टेका नाका, यशोधरानगर। बेझनबाग- उप्पलवाड़ी- एरिया-::जरीपटका मार्केट, सिंधु नगर, उप्पलवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र तथा उसके आसपास के क्षेत्र। शहर के नागरिकों को यह अपील की जाती है कि वे जलापूर्ति बंद होने से पहले ही अपने घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त मात्रा में जल भंडारण सुनिश्चित कर लेंवे जिससे जलापूर्ति बंद रहने पर परेशानी से बच सकें।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!