
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर, गुरूवार 21 जनवरी2026
=====> प्राप्त जानकारी अनुसार नागपुर समेत विदर्भ की चारों महा नगर पालिकाओं में में महापौर के पद के लिए आरक्षण की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज 22 जनवरी2026 गुरूवार को मुंबई स्थित मंत्रालय मे शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसल की मौजूदगी में आरक्षण की आधिकारिक प्रक्रिया संपन्न की गई। घोषित आरक्षण के अनुसार महानगर पालिका नागपुर में महापौर पद के लिए ओपन महिला, अमरावती महानगर पालिका महापौर ओपन वर्ग, चंद्रपुर तथा अकोला महापौर का पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। मालूम हो कि नागपुर महानगर पालिका चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल करते हुए एकबार फिर से सत्ता में वापसी का राह आसान बना लिया है। भाजपा ने नागपुर महानगर पालिका की 151 सीटों मे से 102 सीटों पर विजय प्राप्त कर बहुमत हासिल कर लिया , और इसके अनुसार महानगर पालिका नागपुर में भाजपा का महापौर बनना तय है। भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए सामान्य वर्ग से 24 महिलाओं ने विजय प्राप्त की है। अब इंतजार इस बात का है कि भाजपा से महापौर का पद किसे प्राप्त होता है।





