A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

नाबालिग भतीजी से किया मौसा ने दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो मामला सामने आया

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। कैंट थाना क्षेत्र में अपनी नाबालिग भतीजी से मौसा ने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय पीड़िता ने थाने आकर अपने मौसा के खिलाफ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि माता पिता नहीं होने के कारण कुछ महीने से मौसा मौसी के साथ रह रही हैं। करीब 3 महीने पहले मौसी मजदूरी करने गयी थी। इसी दौरान घर में अकेला पाकर मौसा ने जबरदस्ती गतत काम किया। इसके बाद उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए किसी को बताने पर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देता रहा। डर के कारण पीड़िता ने किसी को कुछ भी नहीं बताया। लेकिन इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। उसने पड़ोस में रहने वाली मोहे बोली बुआ को अपनी आप बीती बताई। हुआ ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। और आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया। और घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!