A2Z सभी खबर सभी जिले की

परलकोट क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पदयात्रा निकालकर किया घेराव

कांकेर पखांजुर

संवाददात– विजय माजूमदर

परलकोट क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पदयात्रा निकालकर किया घेरा
वन्दे भारत न्यूज़ पखांजूर —– परलकोट क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर आमजन में बढ़ते आक्रोश के बीच ब्लॉक मंडल युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस कमेटी पखांजूर के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
इस दौरान मरोड़ा से पखांजूर तक “बिजली न्याय पदयात्रा” निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। पदयात्रा के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्या को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।
पखांजूर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने बिजली कार्यालय का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि परलकोट क्षेत्र में लंबे समय से बिना सूचना के बिजली कटौती की जा रही है, साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या के कारण किसानों,के द्वारा लगाए गए रबी की फसल मक्का दाल तिलहन आदि व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।

Back to top button
error: Content is protected !!