
प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अति महत्वपूर्ण – सांसद बेनीवाल
ओरण और गोचर भूमि को बचाने के जागरूकता के संदेश के साथ आगे आने चाहिए
संवाददाता कोजराज परिहार।
जैसलमेर: रविवार को जैसलमेर में ज़िला प्रशासन व प्रादेशिक सेना के संयुक्त तत्वावधान में पाँच लाख पौधारोपण मुहिम के अन्तर्गत देगराय माता जी ओरण सहित जिले के विभिन्न जगह पर एक साथ 5 लाख पौधो का पौधारोपण कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
इस दौरान सांसद उम्मेदाराम बेनिवाल ने पौधारोपण मुहिम के अन्तर्गत देवीकोट के देगराय माता ओरण में एक साथ 25000 पौधारोपण के विशाल कार्यक्रम में भाग लिया।
इस दौरान सांसद बेनीवाल ने वन प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के पौधारोपण अति महत्वपूर्ण हैं हर मनुष्य का कर्त्तव्य है कि वह पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान दे और उसे सँवारे। ओरण और गोचर भूमि के संरक्षण के हम सभी को जागरूकता से अग्रणी भूमिका में आगे आना चाहिए जिससे वातावरण के संतुलन के साथ पारिस्थितिक तंत्र और गांवों को आत्मनिर्भरता के लिए उपयोगी साबित हो सके। और इससे पौधारोपण से धरा पर हरियाली छाएगी व जीवन में खुशहाली आएगी, पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। पौधरोपण सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण स्वच्छ है तभी जीवन स्वस्थ है।
पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं, हम कई तरह की बीमारी से बच सकते हैं। कई तरह की गंभीर बीमारियां पर्यावरण के दूषित होने से बढ़ रही हैं। इसे गंभीरता से समझना होगा और हर व्यक्ति को जनहित व देशहित में धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है, पेड़ों की कटाई होने से हमें कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं को झेलना पड़ रहा ह।













