
प्रवेश उत्सव में बच्चों का मंगल तिलक का पाठ्य पुस्तक के प्रदान की
बांगरदा के स्कूलों में स्कूल चले अभियान
बांगरदा (खरगोन) स्कूल चले अभियान के तहत संकुल केंद्र बांगरदा की समस्त शिक्षण संस्थाओ में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। संस्थाओ में प्रवेश करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को संकुल प्रभारी के के डोंगरे एवं शिक्षकों ने मंगल तिलक एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
संकुल केंद्र बांगरदा में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत सैनिक रूपेंद्र सिंह सोलंकी विशेष अतिथि युवा सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर फुलकर थे अध्यक्षता अनुकूल प्रभारी के के डोंगरे ने की ।



कार्यक्रम के अंतिम चरण में अतिथियों के साथ संकुल प्रभारी के के डोंगरे ने बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मनीष प्रधान ने किया इस गरिमामय कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी।
:-रामेश्वर फूलकर पत्रकार बांगरदा










