
प्रादेशिक परिवहन विभाग द्वारा गाजनगढ़ टोल पर सड़क यातायात पीड़ितों के लिए विश्व स्मरण दिवस का आयोजन।
भारत में औसतन 1.70 लाख लोग सड़क हादसे में गंवाते हैं जान संयम सतर्कता से बच सकती है जिंदगियां, दलपत खिची
पाली: विश्व सड़क दुर्घटना मृतक स्मृति दिवस 2025 के अवसर सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री आरटीओ पाली अर्जुन सिंह एआरटीओ गणपत पुनड जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीना के निर्देशानुसार आज रविवार को जोघपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा गाजनगढ़ पर सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया परिवहन निरीक्षक दलपत खिची मीनाक्षी कैथरीन ने बताया कि प्रतिवर्ष नवम्बर माह के तृतीय रविवार को विश्व भर में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों / घायलों अथवा उनसे प्रभावित लोगों की स्मृति में ‘वर्ल्ड रिमेम्बरेंस डे’ मनाया जाता है। इस वर्ष ‘वर्ल्ड रिमेम्बरेंस डे’ की थीम (‘खोई हुई प्रतिभाएँ )तथा स्लोगन ‘REMEMBER, SUPPORT, ACT’ है ज्ञातव्य है कि राज्य में नवम्बर माह के तृतीय रविवार को ही ‘राज्य सड़क सुरक्षा दिवस भी मनाया जाता है। इस वर्ष दिनांक 16.11.2025 को ‘वर्ल्ड रिमेम्बरेंस डे’ एवं ‘राज्य सड़क सुरक्षा दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें काफी संख्या में यात्रीगण स्कूल स्टूडेंट्स उपस्थित रहे। इस मौके पर जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ खान ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल विश्व में लगभग 1.3 मिलियन लोग घातक सड़क यातायात दुर्घटनायों में मौत का शिकार होते हैं और बीस से पचास मिलियन से अधिक लोग चोटों के शिकार होते हैं जिनमे कई लोग विकलांग हो जाते है यह दिन हर किसी के लिए सड़क दुर्घटना पीड़ितों को याद करने का एक अवसर है यातायात पीड़ित वो लोग होते हैं जो कि हर साल सड़क हादसे में अपनी जान गंवाते है और इनमे अठारह साल से लेकर पेटिस साल के लोग सबसे ज्यादा सड़क दुघर्टना का शिकार बनते हैं। सड़क यातायात पीड़ितों के लिए विश्व स्मरण दिवस पर हर साल सड़क दुघर्टना मृतक की स्मृति में जगह जगह आयोजन के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है इस मौके पर परिवहन विभाग के स्टाफ के साथ टोल कर्मचारी उपस्थित रहे।
दिनांक 16/11/2025







