
राज्य शासन द्वारा रेहड़ी-पटरी व फुटपाथ पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले शिल्पियों व कारीगरों एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के स्व-सहायता समूहों को दीपावली पर्व पर व्यवसाय में शुल्क की छूट प्रदान की गई है। संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री ने ग्वालियर – चंबल संभाग के सभी जिलों में इस आदेश का पालन कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। यह आदेश 29 अक्टूबर से 11 नवम्बर 2024 तक प्रभावशील रहेगा।
संभाग आयुक्त श्री खत्री ने राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के पालन में फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले कारीगरों व आम नागरिकों की सुविधा के लिये ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों के सहयोग से बाजारों व हाट बाजारों में साफ-सफाई, पेयजल तथा शौचालय इत्यादि की सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।








