
बरियावन से राम अवध जनता इंटर कॉलेज जाने वाले मोड पर भरा रहता है पानी,, छात्रों को हो रही भारी परेशानी

*अंबेडकर नगर* अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बरियावन बाजार से राम अवध जनता इंटर कॉलेज के लिए एक रास्ता गया हुआ है। यह रास्ता बिना बारिश के ही तलाब जैसा नजर आता है। और यह सब मेहरबानी पीडब्ल्यूडी के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से है अभी हाल ही में बरियावन में खराब रास्ते की वजह से तीन लोगों की जान चली गई तब जाकर अधिकारियों की आंख खुली और आनंद-फानन में खराब रास्ते को बनवाया गया यही हाल है बरियावन से कट कर राम अवध जनता इंटर कॉलेज के लिए जाने वाला मोड। जहां पर नाली का कार्य अधूरा पड़ा होने के कारण उस मोड पर पानी भरा रहता है। जिससे आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है आए दिन कोई ना कोई छात्र इस जगह पर पानी भरा होने के कारण गिर पड़ता है। अब देखना है इस पर अधिकारियों की नजर पड़ती है या फिर या फिर कोई अनहोनी का इंतजार होगा।


