A2Z सभी खबर सभी जिले की

बांके बाजार थाना अंतर्गत कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा चुनाव प्रचार गाड़ी पर लगे पोस्टर को फाड़ने तथा प्रचार से रोके जाने की सूचना पर पर पुलिस द्वारा अविलंब करवाई।

आज दिनांक 07.11.2024 को बांकेबाजार थाना को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा एक चुनाव प्रचार गाड़ी पर लगे पोस्टर को फाड़ा गया तथा प्रचार करने से रोका गया। उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-1, बांकेबाजार थानाध्यक्ष, एवं बांकेबाजार थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा स्थानीय लोगो से इस संदर्भ में जानकारी प्राप्त की गई तो उनलोगों के द्वारा बताया गया कि तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने के चलते कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। तत्पश्चात बांकेबाजार थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछ ताछ कि जा रही है। विधि व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
इस संबंध में बांकेबाजार थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
*गया पुलिस विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।*

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!