
ओएसआर बढ़ा कर अपनी ग्राम पंचायत को भरतौल की तरह सशक्त बनाएं- ब्लॉक प्रमुख

बिथरी चैनपुर (बरेली)। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत उपनिदेशक पंचायत महोदय के दिशा निर्देशन में जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक एवं सचिव का दो दिवसीय अनावासीय आय के सृजन ओएसआर पर बिथरी चैनपुर विकासखंड के पटेल सभागार में ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमारी एवं राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर और अन्य द्वारा ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर प्रार्थना के साथ शुभारंभ किया। जिसमें विकासखंड के समस्त पंचायत सहायक एवं सचिव ने हिस्सा लिया। पंजीकरण के उपरांत किट का वितरण करते हुए ब्लाक प्रमुख एवं राज्य प्रशिक्षक तोमर ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि स्वयं की आय अर्जित कर ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर बन रही हैं। ओएसआर बढ़ा कर अपनी ग्राम पंचायत को भरतौल की तरह सशक्त बनाएं। प्रशिक्षण देते हुए राज्य प्रशिक्षक तोमर ने ग्राम पंचायत की अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए व्यवहार विज्ञान के सिद्धांत पर चर्चा की और ओएसआर बढ़ाने हेतु संभावित स्रोत, गांव के विकास के लिए गांव की अपनी आय के महत्व को चार समूह बनाकर चर्चा करते हुए खेल, समूह कार्य, केस स्टडी, रामपुर मिलक की ग्राम पंचायत धमौरा और ग्राम पंचायत पाटौदा की सफल कहानी आदि के माध्यम से समझ विकसित की। प्रशिक्षक अमित तोमर, सोनल तोमर, रीना सिंह, सुहेव द्वारा पंचायती राज एक्ट में प्रावधान, पंचायत प्रोत्साहन प्रतिपूर्ति योजना, मातृभूमि योजना, गांव के विकास के लिए ओएसआर, तालाब का पट्टा आदि से आय, पानी सप्लाई और डोर टू डोर कचरा संग्रहण, कचरे से आय, गुणवत्तापूर्ण सेवा और यूजर चार्ज का अंतर संबंध पर चर्चा की। इस दौरान प्रधान ममता, पंचायत सचिव केशव कुमार, देवेंद्र कुमार, विपिन कुमार श्रीवास्तव, कांता यादव, चंद्र भान, पंचायत सहायक मोहम्मद आशिक, कीर्ति, नेहा, पिंटू यादव, प्रीति आदि पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, खंड प्रेरक राममूर्ति यादव, देवेंद्र भारती आदि का विशेष सहयोग रहा। एडीओ पंचायत प्रभारी शिखर गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, फीडबैक और प्रमाण पत्र वितरण के साथ होगा।




