
कुदरहा – बस्ती ।। जनपद में जगह जगह घरों में संचालित हो रहे हैं अस्पताल।।
अजीत मिश्रा (खोजी)
जारी गाइडलाइन के आदेशों की भी उड़ाई जा रही हैं धज्जियां। बेसमेंट में संचालित हो रहा है अस्पताल,इंट्री और निकासी का केवल एक ही है रास्ता।
🔥 महिलाओं की डिलीवरी का बेसमेंट में धड़ल्ले से चल रहा है इलाज।
बस्ती। शहर में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से बेलगाम हो चुकी है। जिले में जगह-जगह घरों और बेसमेंट में संचालित हो रहे तथाकथित अस्पतालों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जारी गाइडलाइन और शासन के स्पष्ट आदेशों के बावजूद विभाग के अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।
दिल्ली में हाल ही में हुई दर्दनाक घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि प्रदेश में बिना मान्यता, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना कोई भी अस्पताल संचालित नहीं होना चाहिए। बावजूद इसके बस्ती में मौत का खेल बदस्तूर जारी है।
लालगंज थाना क्षेत्र के उजियानपुर स्थित प्रकाश नर्सिंग होम में बेसमेंट में अस्पताल संचालित किया जा रहा है, जहां डिलीवरी जैसी गंभीर चिकित्सा सेवाएं धड़ल्ले से हो रही हैं। अस्पताल में इंट्री और निकासी का केवल एक ही रास्ता है, जिससे किसी आपात स्थिति में बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सवाल यह उठता है कि आखिर जिला स्वास्थ्य अधिकारी की निगरानी में यह सब कैसे संभव है? जिले का स्वास्थ्य महकमा अब मरीजों की सुरक्षा नहीं, लाइसेंस की दलाली में मशगूल दिखाई दे रहा है।
लोगों ने मांग की है कि ऐसे अवैध अस्पतालों पर तत्काल छापेमारी कर कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले ही हालात संभाले जा सकें। मौत का सौदागर हुआ स्वास्थ्य महकमा मानकों को दरकिनार कर बांट रहा लाइसेंस। जारी गाइडलाइन के आदेशों की भी उड़ाई जा रही हैं धज्जियां। बेसमेंट में संचालित हो रहा है अस्पताल,इंट्री और निकासी का केवल एक ही है रास्ता। दिल्ली में हुई घटना से भी नहीं जाग रहा है जिले का स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदार। घटना के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश।
🔥 बेसमेंट एरिया को केवल पार्किंग व स्टोर रूम के लिए ही किया जा सकता है प्रयोग।
विधिवत बेड लगाकर गर्भवती महिलाओं को भी किया गया है एडमिट।्बस्ती का स्वास्थ्य महकमा जिले के मरीजों को लेकर नहीं है तनिक भी सजग।
क्या जिले के स्वास्थ्य विभाग पर अन्य उच्च अधिकारियों का नहीं है कोई लगाम है बड़ा सवाल। लालगंज थाना क्षेत्र के उजियानपुर स्थित प्रकाश नर्सिंग होम का है पूरा मामला।



















