

पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल सुश्री कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल के मार्गदर्शन में थाना बैतूल बाजार पुलिस ने चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल दाखिल किया गया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
– दिनांक **28/03/25** को फरियादी दिलीप पिता विठ्ठलराव काले निवासी कोलगांव ने रिपोर्ट की कि उसके ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक **156/25**, धारा **303(2) बीएनएस** का पंजीयन कर विवेचना में लिया गया।
– दिनांक **02/09/25** को फरियादी कृष्ण कुमार हारोडे पिता किशोरीलाल हारोडे, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम सेहरा ने रिपोर्ट की कि उसके ट्रैक्टर का रोटावेटर चोरी हो गया है। रिपोर्ट पर थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक **429/25**, धारा **303(2) बीएनएस** का पंजीयन कर विवेचना में लिया गया।
*खुलासा एवं बरामदगी*
प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही **कमलेश पिता मुड्डा उइके निवासी बज्जरबाड़ा, चौकी पाढर, थाना कोतवाली** को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि उसने अपने साथी
1. **गुड्डू उर्फ रविन्द्र नर्रे पिता दौलत नर्रे निवासी कुप्पा थाना कोतवाली (फरार)** तथा
2. दो नाबालिग अपचारी बालकों
के साथ मिलकर चोरी की घटनाएं की हैं।
आरोपी ने थाना बैतूल बाजार से ट्रैक्टर की 01 ट्रॉली एवं 01 रोटावेटर, थाना आठनेर से 02 ट्रॉली, थाना सांईखेड़ा से 01 ट्रॉली तथा थाना आमला से 01 ट्रॉली चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से कुल **06 नग चोरी का सामान** (05 ट्रॉली एवं 01 रोटावेटर) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग *₹6,90,000/-* है।
आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बैतूल में पेश किया गया, जहां से उसे जेल वारंट जारी कर जेल दाखिल किया गया है।
*पुलिस टीम की भूमिका*
इस खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे, उपनिरीक्षक विनोद मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक रमन धुर्वे, प्रधान आरक्षक 575 प्रकाश धुर्वे, आरक्षक 216 मुकेश पवार, आरक्षक 251 कमल पवार, आरक्षक 610 मनोज कोलारे एवं आरक्षक 666 कमल चौरे की सराहनीय भूमिका रही।












