A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह का रीठी में जोरदार स्वागत

रीठी मैरी कर्मभूमि कभी नहीं भूलूंगा यहां के लोगों का प्यार - सोहन सिंह 

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नियुक्त के बाद पहली बार रीठी नगर आगमन पर सोहन सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। रीठी बाइपास पहुंचते ही नगरवासियों ने ढोल-नगाड़े के साथ फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह सबसे पहले नगर की खेर माता मंदिर गये और वहां मां भगवती की पूजा अर्चना की तत्पश्चात श्रीराम जानकी मंदिर में भी प्रभु के सामने माथा टेका। नगर में ढोल-नगाड़े के साथ भव्य स्वागत यात्रा निकाली गई। जिसमें नगरवासियों द्वारा सोहन सिंह का जगह-जगह आतिशबाजी कर फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। रीठी बस स्टैंड परिसर में भी सम्मान समारोह आयोजित कर प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। गौरतलब है कि सोहन सिंह का रीठी नगर से विशेष लगाव है। रीठी उनकी कर्मभूमि भी है। लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सोहन सिंह ने कहा कि रीठी मैरी कर्मभूमि है और यहां के लोगों से जो मुझे प्यार मिला है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। रीठी की मिट्टी को प्रणाम करते हुए उन्होंने इस भव्य स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विकास राय, गुलाब सिंह, तुलसी सिंह, महाराज सिंह, चंदन सिंह, दीपक सिंह, सुनील अग्रवाल, बिंजन श्रीवास, ऋषभ पाल, हैप्पी अग्रवाल, मनोज पाटकर, संस्कार मांझी, कन्हैया रैकवार, रतिलाल चौधरी, मुकेश बेन, जुगल किशोर बर्मन, रानू जैन, कन्हैया बर्मन, भूपत, जयकुमार राय, अनमोल अग्रवाल, विजय पटेल, अनिल बिचपुरिया, मोंटू राय सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!