उत्तर प्रदेशबस्ती

भाजपा सहयोगी दल के मंत्री पर हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप

अजीत मिश्रा (खोजी)

☠️ पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव का सनसनीखेज आरोप: भाजपा सहयोगी दल के मंत्री पर हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप ☠️

बस्ती।। संतकबीरनगर जिले के समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के एक सहयोगी दल से जुड़े मंत्री पर उनकी हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। रामवृक्ष यादव का दावा है कि गोरखपुर क्षेत्र में उनकी हत्या के लिए एक करोड़ रुपये की रकम इकट्ठा की गई है।

उन्होंने बताया कि उस नेता के संपर्क में कुछ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भी हैं, जो इस साजिश में सहयोग कर रहे हैं। रामवृक्ष यादव ने यह भी बताया कि इस गंभीर मामले की जानकारी उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव और प्रदेश अध्यक्ष को भी दे दी है।

गौरतलब है कि रामवृक्ष यादव पूर्व में एक हत्या के मामले में 17 वर्षों तक सजा काट चुके हैं, लेकिन न्यायालय द्वारा उन्हें दोषमुक्त घोषित कर दिया गया है। यह खुलासा उन्होंने बृहस्पतिवार को दोपहर बस्ती जिले के एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया।

Back to top button
error: Content is protected !!