
लालगंज -रायबरेली जिले के लालगंज नगर पंचायत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को हर्षोल्लास से मनाते हुए संपूर्ण नगर में पद संचालन करते हुए शोभा यात्रा को निकाला। इस अवसर पर नगरवासियों ने भी पुष्प वर्षा करते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर को याद किया। नगर पंचायत लालगंज के नारायण गेस्ट हाउस से निकाले इस शोभा यात्रा में पूरे गणवेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता तथा सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने वाद्ययंत्रो के साथ संपूर्ण नगर में पग संचालन करते हुए बाबा साहेब को श्रृद्धा सुमन अर्पित किया। रायबरेली से पंकज कुमार










