A2Z सभी खबर सभी जिले की

भेरुजी के मंदिर पर पांच दिवसीय एक कुंडी शिव -शक्ति यज्ञ का आयोजन|

पूर्णाहुति के बाद होगी महाआरती तथा महाप्रसादी |

जावरा

(रमेश धाकड़)

धाकड़ समाज के एल्या परिवार द्वारा चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अपने कुल भैरव व कुल की सती माता के मंदिर की चतुर्थ वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय ईदगाह रोड पर स्थित भेरुजी के मंदिर पर सोमवार 23 मार्च से आयोजित पंच दिवसीय एक कुण्डी शिवशक्ति यज्ञ के दौरान विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। इसी क्रम में यज्ञ के प्रथम दिन नया माली पूरा स्थित मठ मन्दिर से प्रातः 8.30 बजे ढोल तथा बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा प्रारम्भ होगी तथा इसी दिन मंडप प्रवेश व अग्नि स्थापना कार्यक्रम होंगे। मंगलवार को वेद पाठ, गणेश पूजन के साथ ही सप्तशती पाठ का आयोजन होगा। बुधवार को हवन, पूजन व गुलाब पुष्पों का अर्चन किया जाएगा। जबकि गुरुवार को श्री भेरुजी और सती माता का अभिषेक किया जाएगा। यज्ञाचार्य पण्डित कमलेश दुबे पिंगराला वाले के सानिध्य में सम्पन्न होने वाले उक्त कार्यक्रम के समापन अवसर पर शुक्रवार को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद महाआरती का आयोजन रखा गया है। इसी दिन प्रातः 10 बजे से भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान उपस्थितजनों को प्रसादी वितरित की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!