A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछिंदवाडाजबलपुरडिंडोरीनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

*महाराजपुर संगम घाट पर जिला प्रशासन के साथ “इनर वॉइस सोसाइटी” द्वारा नर्मदा स्वच्छता अभियान मे श्रमदान किया गया*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
मंडला MP हेमंत नायक

*नर्मदा स्वच्छता अभियान*

  • मंडला ज़िले में नर्मदा स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया गया है: 
  • नर्मदा नदी और उसके तटों को साफ़-सुथरा रखने के लिए, मंडला ज़िले के कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने नमामि नर्मदा सेवा अभियान की शुरुआत की है. 
  • इस अभियान के तहत, हर शनिवार को नगर के अलग-अलग घाटों पर आम लोगों की भागीदारी से श्रमदान किया जाता है. 
  • इस अभियान के तहत, नर्मदा नदी के घाटों से कूड़ा-करकट उठाया जाता है और लोगों को स्वच्छता के बारे में समझाया जाता है.

मंडला न्यूज़ :–नमामि नर्मदा सेवा अभियान के तहत शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें जिला प्रशासन के आह्वान पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार सहित आमजन ने नर्मदा नदी महाराजपुर के संगम घाट में श्रमदान कर घाट में जमा मिट्टी को हटाकर सफाई की। दरअसल, नर्मदा सेवा अभियान प्रशासन की एक नई पहल है।

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शनिवार को नमामि नर्मदे सेवा अभियान के तहत विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों और नागरिकों के साथ मिलकर नर्मदा नदी के महाराजपुर संगम घाट में साफ सफाई की। उन्होने कचरा एकत्रित कर कचरे को अन्यत्र ले जाकर नष्ट करने को कहा। इस अवसर पर नर्मदा नदी के तट पर स्थित मलबे को ट्रैक्टर में भरकर ले जाया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, जिला पंचायत सदस्य व सभापति संचार व संकर्म श्री शैलेष मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नफाड़े, एसडीईआरएफ की टीम, विद्यार्थी, पुलिस विभाग का अमला, स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने नमामि नर्मदे सेवा अभियान में शामिल होकर साफ सफाई की।

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि नर्मदा नदी के तटों को हमेशा साफ व सुथरा रखें। नर्मदा नदी में आने वाले लोगों को बताएं कि कचरा इधर उधर न फेकें। कचरा को हमेशा डस्टबिन या कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें। इस अवसर पर संगम घाट से मलबा निकाला गया और झाड़ू लगाकर साफ सफाई की गई। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि नगरपालिका का अमला नियमित रूप से घाटों की साफ सफाई करें। जिससे नर्मदा नदी के घाट साफ सुथरे रहें। उन्होंने साफ सफाई करने में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!