नागपुरमहाराष्ट्रसड़क परिवहन

महाराष्ट्र राज्य में नये टैक्सी, रिक्सा परमिट जारी करने पर रोक

राज्य के परिवहन मंत्री ने नये ऑटोरिक्शा, टैक्सी परमिट जारी करने पर तत्काल रोक लगाने की घोषणा की

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 10 मार्च 2026
महाराष्ट्र
=========
=: महाराष्ट्र राज्य में नये ऑटोरिक्शा, टैक्सी के लिए परमिट जारी करने पर रोक लगाई जा रही है। महाराष्ट्र राज्य के परिवहन मंत्री ने कल 09 मार्च सोमवार को महाराष्ट्र राज्य में नये ऑटोरिक्शा एवं टैक्सी के लिए परमिट जारी करने पर तत्काल रोक लगाने की घोषणा की है प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य के शहरों में निरंतर बढ़ते हुए यातायात भीड़ जाम एवं प्रदूषण की समस्या को देखते हुए यह फैसला सरकार द्वारा लिया गया है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नये ऑटोरिक्शा एवं टैक्सी परमिट जारी करने पाबंदी तब तक जारी रहेगी जब तक कि महाराष्ट्र राज्य कैबिनेट नये परमिट जारी करने के लिए नये संशोधित नीतिगत मापदंडों तय नहीं कर लेती है। महाराष्ट्र राज्य सरकार का यह मानना है कि राज्य के कई कई प्रमुख शहरों में ऑटोरिक्शा, टैक्सी की संख्या तय सीमा से अधिक हो गई है,जिसके कारण अब विस्तार करने के बजाय मौजूदा सड़क यातायात व्यवस्था को सुधारने पर ध्यान दिया जायेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के सलाह के अनुसार वे शहर जहां की पांच लाख से अधिक की आबादी है ऐसे शहरों में स्थानीय हुई हालत के आधार परमिट देने का फैसला लिए जाने को कहा गया था। महाराष्ट्र राज्य सरकार अब इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा और हरित ऊर्जा के विकल्पों को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य में अब एप्प आधारित ओला, उबर, रैपिडो ई बाइक टैक्सी सेवाओ के लिए अस्थाई रूप से लाइसेंस को रद्द कर दिया है। कल सोमवार 09 मार्च 2026 को महाराष्ट्र विधानपरिषद में राज्य के सड़क परिवहन मंत्री प्रताप सिंह सरनाईक जी ने नये ऑटोरिक्शा टैक्सी परमिट जारी करने तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की भी घोषणा की। घोषणा के पश्चात अब राज्य में एप्प आधारित ओला उबर रैपिडो ई बाइक सेवा को अवैध माना जायेगा। मालूम हो कि सदन में शिवसेना के विधायक सुनील शिंदे ने ई बाइक टैक्सी सेवा का मुद्दा भी उठाया था, । राज्य के परिवहन मंत्री ने कहा है कि पेट्रोल से चलने वाली ई बाइक के चालक के साथ ही साथ अब बाइक के मालिक पर भी मामला दर्ज किया जायेगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!