
महासमुंद/सरायपाली :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना सरायपाली द्वारा “महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण” थीम पर सरायपाली में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल
आज की कार्यक्रम मे क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी दी।
“सशक्त महिला सशक्त समाज”
“बेटी,बहन,मां – हर रुप में नारी का सम्मान”
समस्त अतिथियों द्वारा भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, सरस्वती माता के तैल्य छायाचित्र पर पूजन अर्चन, माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन के पश्चात् राजकीय गीत (अरपा पैरी के धार) गाकर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती मोंगरा किशन पटेल (अध्यक्ष,जिला पंचायत महासमुन्द),अध्यक्षता श्रीमती सरला कोसरिया (सदस्य,छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग),विशिष्ट अतिथिगण – श्रीमती कुमारी भास्कर (सभापति/जिला पंचायत सदस्य ),श्री लोकनाथ बारी (सभापति/जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती उषा लालकुमार पटेल (सभापति,स्वास्थ्य एवं बाल कल्याण समिति /जनपद पंचायत सदस्य), श्री उद्धव नंद (सभापति,जनपद पंचायत सदस्य), श्रीमती दीनता कुम्हार (सभापति,जनपद पंचायत सदस्य), श्रीमती कुंती बाई दीवान (जनपद पंचायत सदस्य), श्रीमती जानकी बरिहा (जनपद पंचायत सदस्य), रूसबो बरिहा (जनपद पंचायत सदस्य),वर्षा साहू आदि की गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम विधिवत् संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में एसडीएम सुश्री अनुपमा आनंद एवं नायब तहसीलदार श्री हरि भोय की विशेष उपस्थिति रही ।
मंचासिन अतिथियों का स्वागत महिला बाल विकास पर्यवेक्षकों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया तत्पश्चात् अतिथियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के परिपेक्ष्य में सारगर्भित, प्रेरणादाई उद्बोधन दिया गया।
माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित “वृहद महतारी वंदन सम्मेलन 2026” मिनी स्टेडियम जनपद पंचायत बस्तर कार्यक्रम की लाइव प्रसारण के लिए प्रोजेक्टर एवं एलईडी सेट की व्यवस्था की गई ।
श्रीमती उषा लाल कुमार पटेल सभापति स्वास्थ्य एवं महिला बाल कल्याण समिति ने सभी महिलाओ को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकानाएं दी !
सभापति जनपद पंचायत सरायपाली श्री उद्धव नंद द्वारा अपने संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास और समाज के उत्थान में महिलाओं की भूमिकाओं को स्पष्ट किया गया।
श्री लोकनाथ बारी जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। आजीविका मिशन के माध्यम से लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है सभी को बधाई ।
श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद ने कहा की महिलाए समाज की वास्तविक शक्ति है वे माँ बहन और पत्नी के साथ साथ समाज के प्रति भी अपने दायित्व का निर्वहन करती है उन्होंने महिलाओ से अपने सपनो को जीवित रखने और संघर्ष से पीछे न हटने का आह्वान किया ।
मुख्य अतिथि श्रीमती मोंगरा किशन पटेल (जिला पंचायत अध्यक्ष) ने संबोधित करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण जरूरी है। अपनी मेहनत,प्रतिभा,सेवाकार्य द्वारा समाज में महिलाओं को आगे आने और अवसरों को सफ़लता में बदलने के साथ साथ अपने अधिकारों को भी जानने समझने की जरूरत पर बल दिया और सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया राज्य महिला आयोग सदस्य छत्तीसगढ़ शासन ने अपने उद्बोधन के दौरान भारतीय संस्कृति मे नारी के पूजनीय स्थान का स्मरण करते हुए सभी महिलाओ को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाए दी । उन्होंने कहा की नारी परिवार और समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखती है। आज महिलाएँ हर क्षेत्र मे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है , इसलिए जरूरी है की हर बेटी को शिक्षा और हर महिला को सुरक्षा व सम्मान का वातावरण मिले ।
एसडीएम अनुपमा आनंद ने अपने संबोधन में जीवन को समृद्ध,सफ़ल बनाने शिक्षा के विशिष्ट महत्व के सन्दर्भ में अपने विचार प्रकट किया और सबको शिक्षा के प्रति जागरूक किया। विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई । राज्य सरकार महिलाओ ले सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है महिलाओ के एक हि छत के नीचे सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन प्रतिबद्ध है ।
श्रीमती दीक्षा बारीक, प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सरायपाली द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं अंत में आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री यशवन्त कुमार चौधरी द्वारा किया गया ।
हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक तारीख नहीं,बल्कि नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प और सफलता का उत्सव है। यह महिला सशक्तिकरण,समानता और अधिकारों के प्रति संजीदगी का एक महत्त्वपूर्ण दिवस विशेष है।
कार्यक्रम में अतिथियों के कर कमलों से उत्कृष्ठ कार्यकर्ता सम्मान श्रीमती कंचन प्रधान एवं श्रीमती सोफिया तांडी को प्रदान किया गया वहीं नोनी सुरक्षा कार्यक्रम अन्तर्गत कशिश पटेल एवं सृष्टि शर्मा को प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। सुकन्या समृद्धि योजना अन्तर्गत काश्वी यादव,ख्याति बारीक,ख्रीसा बारिक को सम्मानित किया गया। रुद्र आदित्य का अन्न प्रासन्न कराया गया। रानी खान, गायत्री निषाद,यासमीन बेगम तीनों का गोद भराई रस्म अदा किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम- श्री एस.आर.बुड़ेक (सुपरवाइजर), श्री प्रदीप साहू (आर.एम.ए.),श्री ब्रह्मप्रकाश कर(लैब टेक्नोलॉजिस्ट), तिलोतमा पटेल (स्टॉफ नर्स) द्वारा कार्यक्रम स्थल में लगन के साथ स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा विभिन्न स्टॉल भी सजाए गए और सुपोषण,बाल विवाह मुक्ति अभियान,नशामुक्ति अभियान सहित विविध जानकारी दी गई और सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया जिसका बखूबी उपयोग किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुपरवाइजर श्रीमती पेरपित्वा लकड़ा,श्रीमती अनिता यदु,श्रीमती चंद्रिका कुमार,श्रीमती स्वरूपा भोई,
श्रीमती मिथिला सिदार,श्रीमती नबीना ताण्डी,श्रीमती रेखा खुमारी, श्रीमती वर्षा अग्रवाल,श्रीमती नेत्रवती साहू,कार्यालयीन स्टॉफ श्री संजय कुमार डडसेना,श्री रवि आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






