
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में आज दिनांक 19.03.2026 को माननीय मुख्यमंत्री कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक, गया, अपर पुलिस अधीक्षक, गया सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा मायापुर, टनकुप्पा क्षेत्र गया का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का सूक्ष्मता से जायजा लिया गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़




