A2Z सभी खबर सभी जिले की

मिशन शक्ति के तहत गायन प्रतियोगिता

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में कुलपति के नेतृत्व में हुआ आयोजन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में 25 अक्टूबर 2025 को ‘मिशन शक्ति फेज़-5’ के अंतर्गत एक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर संचालित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन कुलपति प्रो. कविता शाह के नेतृत्व में हुआ।

इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यार्थियों ने विभिन्न ऋतुओं, लोक जीवन और स्त्री जागरण से संबंधित मधुर गीत प्रस्तुत किए। शकीला, तनुजा, आयशा, सुषमा, शर्मिला, लवकुश, ऊर्जा, अंजली और शाहीन जैसे कई प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति फेज़-5 की सह-नोडल अधिकारी डॉ. रेनू त्रिपाठी ने किया। उन्होंने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गायन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

राजनीति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. सरिता सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी प्रस्तुति के लिए बधाई दी। मिशन शक्ति फेज़-5 की सह-नोडल अधिकारी डॉ. रक्षा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मिशन शक्ति के तहत भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर सभी विभागों के शिक्षकगण, कर्मचारीगण, विद्यार्थी और शोधार्थी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!