मीनाक्षी विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई मुंबई पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर बाबूराव देशमुख 1 लाख घूस लेते गिरफ्तार, महाराष्ट्र एसीबी ने लेते रंगे हाथ पकड़ा
मुंबई/महाराष्ट्र : महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो ने मुंबई में बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के मुताबिक, बाबूराव मधुकर देशमुख (उम्र 57) को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। वह मुंबई के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के तौर पर तैनात थे।एसीबी के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक,शिकायतकर्ता एक शैक्षणिक ट्रस्ट का ट्रस्टी है। 15 अगस्त, 2024 को कुछ व्यक्तियों के समूह ने कथित तौर पर स्कूल का गेट तोड़ दिया। इसके बाद वे ट्रस्ट परिसर में जबरन घुस गए थे। ट्रस्टी ने मुंबई के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन और चैरिटी कमिश्नर में शिकायत दर्ज कराई थी।इस मामले में शिकायतकर्ता की सहायता करने और चैरिटी कमिश्नर कार्यालय से अंतिम आदेश आने तक जबरदस्ती स्कूल परिसर में प्रवेश करने से रोकने के लिए देशमुख ने कथित तौर पर 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।एसीबी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाबूराव देशमुख ने कथित तौर पर ट्रस्टी से 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी और बातचीत के बाद 2.5 लाख रुपए राशि तय हुई थी। देशमुख को 1 लाख रुपए की पहली किस्त लेते हुए पकड़ा गया। एसीबी की टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया था और बाद में उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आज ब्लॉक बांकेगंज में नियमित 10 तारीख को होने वाली बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश कुमार अर्कवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई
10/03/2026
चांदा इको केयर फाउंडेशन तर्फे बंडू धोत्रे यांच्या अन्नत्याग आंदोलनाला पाठिंबा
10/03/2026
चोटीला शीतला माता के मैले में उमड़ा जन सैलाब महिलाओं ने लगाया बाछुड़ा का भोग।
10/03/2026
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के दोहरी हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने चंद घंटे में किया
10/03/2026
भारतीय रेलवे ने महिला कर्मचारियों के लिए”SHINE” एप्प लॉच किया
10/03/2026
बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन के लिए राज्य रणनीति एवं कार्ययोजना के अंतर्गत सभी हितधारको का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मिया गया l
10/03/2026
राजू वर्णवाल बने श्री रामनवमी केंद्रीय पूजा समिति गयाजी के अध्यक्ष l
10/03/2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक
10/03/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए
10/03/2026
रामनवमी पर्व के अवसर पर शान्ति व्यवस्था आपसी सौहादपूर्ण वातावरण मे संपन्न कराने के उद्देश्य से रामनवमी आयोजन समिति के साथ जिला पदाधिकारी गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता मे बैठक आयोजित की गईं l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!