A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज प्रदेश में संचालित मेट्रो परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर कार्यों को समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज प्रदेश में संचालित मेट्रो परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर कार्यों को समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को विश्वस्तरीय शहरी परिवहन व्यवस्था में अग्रणी बनाने के लिए निर्माण से लेकर संचालन तक पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि मेट्रो परियोजनाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु आय के नए स्रोत विकसित किए जाएं। स्टेशनों पर रिटेल, फूड कोर्ट, मल्टीलेवल पार्किंग, विज्ञापन एवं डिजिटल ब्रांडिंग को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट और परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग से मेट्रो परियोजनाओं को दीर्घकाल में आत्मनिर्भर बनाया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि मेट्रो के साथ मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाए और लास्ट माइल कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दी जाए, ताकि यात्रियों को घर से गंतव्य तक निर्बाध यात्रा मिल सके। सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, तकनीकी गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!