A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण ने कहा, “कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। इस चुनाव में हमने सबको एकजुट करने का काम किया है…”

मुरादाबाद में असीम अरुण का सपा पर हमला: ‘जो बंटेगा, वो जरूर कटेगा’, पीडीए के परिवारों के भीतर ही खुद खटपटमंत्री असीम अरुण ने मुरादाबाद में सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जो अपने परिवार को नहीं जोड़ सकते, वह समाज को क्या जोड़ सकते हैं। उन्होंने कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा की जीत पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी सभी नौ सीटें जीतने जा रही है।उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने मंगलवार को कुंदरकी में समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला। जो बंटेगा, वो कटेगा बयान पर सपा के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि सपा के लोग जो अपने ही परिवार को एक साथ नहीं रख सके वह समाज और देश को क्या जोड़ सकते हैं।असीम अरुण कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ठाकुर के समर्थन में आयोजित जनसभा में हिस्सा लेने के लिए मुरादाबाद पहुंचे थे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की उपलब्धियों का बखान किया। अरुण ने कहा कि भाजपा की विचारधारा सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर आधारित है।यह पार्टी हर जाति और मजहब के लोगों से वोट प्राप्त कर रही है। उनका कहना था कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम करती है। इसी कारण पार्टी को हर धर्म और जाति से समर्थन मिल रहा है। असीम अरुण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हैं तो सेफ हैं नारे पर भी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि यह नारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे के सिद्धांत को आगे बढ़ाता है। उन्होंने भारतीय राजनीति और इतिहास की ओर इशारा करते हुए कहा कि इतिहास साक्षी है कि जो विभाजनकारी ताकतें थीं, जिन्होंने समाज को तोड़ने की राजनीति की, उन्होंने विभाजन करके पाकिस्तान का निर्माण कियाआज पाकिस्तान की स्थिति किसी से छिपी नहीं है, जबकि भारत ने एकजुटता की दिशा में काम किया और अब वह विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।मंत्री ने सपा के पीडीए के नारे पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि सपा के लोग जो अपने परिवार को जोड़कर नहीं रख सकते वह समाज को क्या जोड़ सकते हैं।

उन्होंने सपा की नीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केवल तीन धर्मों और जातियों को जोड़ने की सोच निंदनीय है। उनका कहना था कि यह सोच समाज के बाकी वर्गों की अनदेखी करने के बराबर है, और इसका उद्देश्य केवल अपनी राजनीति की चुप्पी साधने के लिए है।

असीम अरुण ने कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। कहा कि भाजपा सभी नाै सीटें जीतने जा रही है।
विज्ञापन
मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Back to top button
error: Content is protected !!