A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मुरादाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस – फोटो : istockदुबई में नाैकरी लगवा देंगे…. छह युवकों से ठग लिए लाखों, रकम वापस मांगी तो मिलने लगी धमकी

दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक दंपती ने छह युवकों से 1.80 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने फर्जी वीजा देकर 15 दिन में दुबई भेजने का वादा किया था, लेकिन पीड़ितों को इसकी जानकारी मिल गई। उन्होंने रकम मांगी तो धमकाया गया।दुबई में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दंपती ने छह युवकों से 1.80 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा निवासी अमीर अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 जून 2024 को उसकी मुलाकात कटघर के रहमतनगर निवासी नदीम आलम से हुई थी।

नदीम आलम और उसकी पत्नी तबस्सुम ने दुबई में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इसके बाद अमीर अहमद, उसके साथी जीशान, जुनैद, मुर्सलीम, बिलाल समेत छह लोगों ने दुबई में नौकरी लगवाने के लिए नदीम और उसकी पत्नी को 1.80 लाख रुपये दिए थे। आरोपी दंपती ने 15 दिन में दुबई भिजवाने का भरोसा दिया थाआरोपियों ने उन्हें वीजा दे दिया और कहा कि जल्द सभी दुबई चले जाएंगे। इसी बीच पीड़ितों को पता चला कि वीजा फर्जी है। उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी उन्हें धमकाने लगे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नदीम आलम और उसकी पत्नी तबस्सुम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 93 हजार
सिविल लाइंस क्षेत्र के बिशनपुर में रहने वाले नूर मोहम्मद के खाते साइबर ठग ने 93 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने आरोपी ठग के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित नूर मोहम्मद ने बताया कि 10 अगस्त 2024 को उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने पीड़ित से एक एप डाउनलोड करा लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!