
टुंडी 17 -जुलाई —दीपक पाण्डेय –इस्लाम दुनिया के सबसे बड़े धर्मों में से एक है दुनिया भर में कई देश मुस्लिम बहुल है इस धर्म के संस्थापक पैगंबर मुहम्मद है और कुरान इस्लाम की पवित्र पुस्तक है मक्का मदीना मुस्लिम भाईयों के पवित्र स्थान है।बतौर मुख्य अतिथि पधारे टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने आज बुधवार को कमारडीह अखाड़ा कमिटी के मुहर्रम जैसे महान पर्व पर सम्मिलित हुए जहां कमिटियों के सदस्यों द्वारा पकड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस पर्व पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते विधायक मथुरा प्रसाद ने कहा कि मुहर्रम मुसलमान भाईयों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण महीना है यह इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना माना गया है। मुस्लिम नवबर्ष 7 जुलाई को प्रारंभ हुआ मुहर्रम के दिन कुछ मुस्लिम भाईयों ने शोक के रूप में भी मनाते हैं।शोक मनाने वालों को शिया मुसलमान कहा जाता है शिया भाईयों ने पैगंबर मोहम्मद के पोते इमाम हुसैन की शहादत पर शोक जताया वह कर्बला की लड़ाई में शहीद हो गए।शिया भाई शोक मनाते हैं आगे विधायक ने विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि वे 10 दिनों तक शोक मनाते हैं मुहर्रम से मुस्लिम नववर्ष की शुरुआत होती है मुस्लिम नवबर्ष को हिजरी वर्ष भी कहा जाता है एक हिजरी वर्ष में 355 दिन होते हैं। मुहर्रम के दिन कमारडीह अखाड़ा कमिटी द्वारा कई करतब दिखाए गए।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक के निजी सचिव बसंत महतो,कमारडीह मुखिया जयनारायण मंडल, पूर्व मुखिया अब्दुल रशीद अंसारी,कोल्हर मुखिया विजय कुमार मंडल, पूर्व वार्ड सदस्य जाहिद अंसारी, झामुमो नेता अनवर अंसारी, सज्जाद अंसारी समेत कमारडीह अखाड़ा कमिटी के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।