

वाराणसी। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी मौर्य कुशवाहा चेतना मंच व सम्राट अशोक युवा क्लब लोहता द्वारा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
यह जानकारी देते हुए मौर्य कुशवाहा चेतना मंच के संस्थापक एवं संयोजक बबलू मौर्य ने बताया कि समाज के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए 15 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे से 12वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम आनंद मौर्य की अध्यक्षता में मौर्य मंगलम वाटिका, लोहता में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य उपस्थित रहेंगी, जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर समाज के अधिकारी, शिक्षक, डॉक्टर, अधिवक्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।










