A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

युवा संगठन समाज विकास की धूरी बनेगा :- डॉ प्रवीण मालाकार

माली समाज की बैठक में युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन

*”युवा संगठन समाज विकास की धूरी बनेगा:- डॉक्टर प्रवीण मालाकार”*
===================
*माली समाज की बैठक में युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन*
===================

बांगरदा (खरगोन) समाज में युवा संगठन सामाजिक विकास की धूरी बनाकर वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में सामाजिक विकास के कार्य करेगा। समाज के ऊर्जावान युवा सभी परिवारों में अपने परिवार के मुखिया के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। सामाजिक स्तर पर संस्कृति एवं समाज की एकता के साथ समाज के आर्थिक विकास में आज का युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करेगा। संगठित युवा समाज को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के निरंतर प्रयास करेंगे।
उक्त विचार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण मालाकार अंजनगांव ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को आज का युवा संगठित होकर समाप्त कर सकता है। परंतु सामाजिक संस्कारों से जुड़े कार्यों की सुरक्षा भी आज के युवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आधुनिकता के दौर में सामाजिक संस्कारों को तीलांजलि नहीं दी जा सकती है। युवा संगठन समाज के प्रत्येक ग्राम में समाज के सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की रोजगार मूलक, हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी से अवगत कराकर योजनाओं से जोड़ने का कार्यकर समाज को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। समाज में युवा संगठन द्वारा सामूहिक विवाह पर जोर देकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर आयोजनों का प्रयास करेंगे। इसके पूर्व नाभावंशी फूलमाली समाज की साधारण सभा की बैठक में प्रदेश नाभावंशी फूलमाली समाज की प्रदेश कार्यकारिणी, ओंकारेश्वर एवं नेमावर धर्मशाला संचालन समिति, प्रदेश युवा संगठन की संयुक्त बैठक की शुरुआत समाज संत मोतीदास बाबा की आरती एवं पूजन के साथ की गई। प्रदेश अध्यक्ष नितेश मालाकार ने स्वागत भाषण देते हुए संयुक्त बैठक के उद्देश्य पर अवगत कराते हुए बताया कि समाज के हरदा क्षेत्र के जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र कुमार मालाकार की सामाजिक समस्या के साथ प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष का निर्वाचन एवं ओंकारेश्वर नेमावर धर्मशाला से जुड़े मामलों पर बैठक में चर्चा की जाएगी। इस दौरान मध्य प्रदेश युवा संगठन मुख्य सलाहकार राकेश मालाकार इंदौर द्वारा प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष पद हेतु युवा समाजसेवी डॉक्टर प्रवीण मालाकार अंजनगांव का नाम प्रस्तावित किया। किसी प्रकार की आपत्ति नहीं आने पर मध्य प्रदेश नाभावंशी फूलमाली समाज के प्रदेश अध्यक्ष नितेश मालाकार, खंडवा क्षेत्र के जिला अध्यक्ष तुलसीराम मालाकार, बांगरदा क्षेत्र के जिला अध्यक्ष जागेश्वर मालाकार, मूलठान क्षेत्र के जिला अध्यक्ष मोतीराम मालाकार, हरदा क्षेत्र के जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र मालाकार, इंदौर क्षेत्र के जिला अध्यक्ष अशोक मालाकार, ओंकारेश्वर धर्मशाला संचालन समिति के अध्यक्ष सुनील मालाकर, नेमावर धर्मशाला संचालन समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप मालाकार द्वारा संयुक्त रूप से डॉक्टर प्रवीण कुमार के एकमात्र नाम का अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष हेतु किया गया। एवं बैठक के सभापति सेवा निवृत सेवा सहकारी संस्था प्रबंधक किशोर मालाकार बेड़िया द्वारा डॉक्टर प्रवीण मालाकार के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की गई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश नाभवंशी फूलमाली समाज के प्रदेश अध्यक्ष नितेश मालाकार में अवगत कराया की समाज विकास में युवा संगठन के साथ धर्मशाला संचालन समितियां गठित है। साथ ही ग्रामीण स्तर पर एवं जिला स्तर पर सामाजिक समितियां गठित की गई है। सभी समितियां पूर्ण सामंजस्य के साथ सामाजिक विकास में अपनी भूमिका निभाए। आगामी समय में सामाजिक संगठनों द्वारा ग्रामीण स्तर पर सामूहिक विवाह के आयोजन किए जाएंगे। सभी युवा इन आयोजनों को सफल बनाने हेतु अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करने में जुट जाएं। बैठक में सामाजिक विकास के कई मामलों पर चर्चा की गई। एवं सामाजिक विकास के महत्वपूर्ण सुझाव समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा दिए गए। बैठक में युवा अधिवक्ता एवं विधि सलाहकार महेश मालाकार, युवा समाजसेवी डॉ जयकुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश मालाकार, धर्मशाला के पूर्व सचिव नितिन मालाकार, प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश मालाकार ने अपने विचार रखकर सामाजिक विकास के सुझाव दिए। बैठक का संचालन पूर्व सचिव रामेश्वर फूलकर ने किया। रात भर लगभग 12 घंटे चली सामाजिक बैठक के बाद सुबह प्रदेश अध्यक्ष नितेश मालाकार ने बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक साथियों का आभार माना।
:- रामेश्वर फूलकर बांगरदा

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!