
महाराष्ट्र पुलिस के महानिदेशक पद पर से हटाई गई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को उनके पद पर पुन: बहाल कर दिया गया है। गृहमंत्रालय ने सोमवार को उनके बहाली को लेकर आदेश जारी किया। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान रश्मि शुक्ला को पुलिस महानिदेशक के पद से हटा दिया गया था। चुनाव के बाद अब फिर से रश्मि शुकला को उनके पद पर बहाल कर दिया गया है। चुनाव के समय मे कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले जी के शिकायत पर शुक्ला जी को हटा दिया गया था। चुनाव के दौरान संजय शर्मा जी को महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक के पद का प्रभार दिया गया था।


