A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति और व्यवस्था परिवर्तन हमारा लक्ष्य के सिद्धांत के साथ जारी है हर घर जनसंपर्क अभियान

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *आम आदमी पार्टी जिला इकाई सागर द्वारा जिलाध्यक्ष इंजी. डी.के. सिंह के नेतृत्व में आज लगातार 28 वें सप्ताह सागर नगर निगम क्षेत्र के गोपालगंज वार्ड में जन समस्याओं को लेकर हर घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया, आम आदमी पार्टी सागर द्वारा लगातार 28वें सप्ताह से चलाये जा रहे ‘हर घर जनसंपर्क अभियान’ के दौरान अरविंद केजरीवाल की नीतियों और आम आदमी पार्टी सागर के नेताओ की सक्रियता से प्रभावित होकर सागर शहर के विभिन्न वार्डों के लोग अब आम आदमी पार्टी के द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्याएं बता रहे हैं,तदुपरांत आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी पार्टी जिला अध्यक्ष डीके सिंह एव जिला इकाई के पदाधिकारियों के नेतृत्व में उनकी समस्याओं का निदान नगर निगम प्रशासन एवं अन्य विभागो के अधिकारियों से मिलकर हल कराने का प्रयास कर रही है जिससे लोगों की उम्मीदें दिन प्रतिदिन आम आदमी पार्टी की तरफ बढ़ती जा रही हैं.लगातार 28 वे सप्ताह से चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान भी आम आदमी पार्टी सागर कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ और उन्होंने पूर्ण उत्साह से आज एक नए तरीके से जनसंपर्क जारी रखा।अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर नागरिकों से मुलाकात की, पंपलेट एवं स्टीकर वितरित किए, तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सागर शहर की समस्याओं को जनता के सामने रखकर उनको दूर करने के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की। सागर वार्ड वासियों ने स्थानीय समस्याओं जैसे जल निकासी, सड़क, सफाई और बिजली आदि से आम आदमी पार्टी सागर जिलाध्यक्ष डीके सिंह और पार्टी नेताओं को अवगत कराया।आप नेताओं ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने और समाधान हेतु धरना, ज्ञापन या आंदोलन के माध्यम से आवाज़ उठाई जाएगी। जनसंपर्क अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि जल्द ही आम आदमी पार्टी सागर में भाजपा का विकल्प बनकर लोगों के साथ मिलकर लोगों की समस्याओं को हल करके अपना परचम लहराएगी.हर घर जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से इंजी. डी.के.सिंह,पुष्पेन्द्र राजपूत,सुरेंद्र अहिरवार,प्रदीप जैन,आशुतोष कुर्मी,देवेंद्र कुर्मी एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!