A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजस्थान दिवस समारोह’  ’पाली के 100 विद्यालयी बच्चों ने देखा आऊवा, पैनोरमा दुर्ग का किया भ्रमण गौरवमयी इतिहास से हुये रूबरू’

राजस्थान दिवस समारोह’
’पाली के 100 विद्यालयी बच्चों ने देखा आऊवा, पैनोरमा दुर्ग का किया भ्रमण गौरवमयी इतिहास से हुये रूबरू’
पाली, 19 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह के आयोजन के अन्तर्गत राज्य सरकार व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राजस्थान को जाने कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग द्वारा आज गुरूवार को 100 बालक बालिका दो बस द्वारा बालिया स्कूल और बांगड़ स्कूल से आउवा में स्थापित ठाकुर खुशाल सिंह के पेरोमीना के शैक्षिक भ्रमण के लिए प्रातः शिक्षकों के साथ रवाना हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने आऊवा पैनोरमा व दुर्ग का भ्रमण किया और इससे जुडे गौरवमयी इतिहास से रूबरू हुये जिसे देखकर बच्चे उत्साहित नजर आये।
इस अवसर पर दल के साथ शिक्षक / शिक्षिका और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मीणा और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण जांगिड़ व बच्चे मौजूद रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!