
प्रेस विज्ञप्ति
राजू वर्णवाल बने श्री रामनवमी केंद्रीय पूजा समिति, गया जी के अध्यक्ष
गया जी में आगामी श्री रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज गया जी के प्रसिद्ध समाजसेवी राजू वर्णवाल जी के आवास पर श्री रामनवमी केंद्रीय पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से राजू वर्णवाल जी को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया।
समिति के सदस्य संजू साव ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री रामनवमी की भव्य शोभा यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष द्वारा किया जाता है। इस वर्ष सर्वसम्मति से राजू वर्णवाल जी को अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि राजू वर्णवाल जी एक सक्रिय एवं लोकप्रिय समाजसेवी हैं और उनके नेतृत्व में इस बार की शोभा यात्रा और भी भव्य होगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजू वर्णवाल ने कहा कि इस वर्ष की श्री रामनवमी शोभा यात्रा ऐतिहासिक होगी। गया जी के सभी रामभक्त पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इसमें भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे शहर के लोग इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और यह यात्रा भव्यता की नई मिसाल बनेगी।
महिला संयोजिका सीमा सिन्हा ने कहा कि इस बार शोभा यात्रा में मातृशक्ति की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिलेगी। बड़ी संख्या में महिलाएँ पारंपरिक भारतीय परिधान में शामिल होकर यात्रा की शोभा बढ़ाएँगी।
मीडिया प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि श्री रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर विभिन्न समितियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं, ताकि यात्रा को सुव्यवस्थित, भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।
इस अवसर पर कार्याध्यक्ष क्षितिज़ मोहन सिंह, मानी लाला बारीक, भोला पटेल, हिमांशी कुमार, कौशलेंद्र कुमार, नवीन वर्मा, सूरज सिंह, नवीन आर्य, साकेत झा, चंदन भदानी, शशि कुमार, कमल बारीक, मनीष सिंह, नवीन कुमार, विकास कुमार, मुन्ना कुमार, प्रशांत कुमार, बबन सिंह, अमित मोहन जी, अजय राजू, विनायक सिंह, शिशुपाल जी, पप्पू जी, राकेश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़








