A2Z सभी खबर सभी जिले की

रामनवमी पर्व के अवसर पर शान्ति व्यवस्था आपसी सौहादपूर्ण वातावरण मे संपन्न कराने के उद्देश्य से रामनवमी आयोजन समिति के साथ जिला पदाधिकारी गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता मे बैठक आयोजित की गईं l

गया, 09 मार्च 2026, आगामी 26 मार्च को ज़िले में भव्य रूप से मनाए जाने वाले रामनवमी पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी रामनवमी आयोजक समिति के साथ जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि रामनवमी शोभा यात्रा बड़े स्तर पर गया जिले में मनाया जाता है। इसके लिए पूर्व से विभिन्न व्यवस्थाएं एवं सुविधाओं का आकलन कराते हुए उसे दुरुस्त की जानी है। उन्होंने कहा कि आज से अगले 15 मार्च तक शोभा यात्रा के जितने भी रूट हैं उसका भौतिक सत्यापन हर हाल में करा ले। उस रूट में यदि कहीं सड़क मरामाती की आवश्यकता है, बिजली तार को ऊंचा कराने की आवश्यकता है, कहीं बैरिकेडिंग किया जा सकता है, किस स्थान पर रोशनी की आवश्यकता है, सीसीटीवी की आवश्यकता इत्यादि का आकलन कराते हुए 15 मार्च तक अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से प्रतिवेदन उपलब्ध करवाये ताकि उन सभी छोटी-छोटी समस्याओं को समाधान कराते हुए रामनवमी पर्व शोभा यात्रा काफी धूमधाम से मनाया जा सके। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ वरीय पदाधिकारी के साथ उन सभी शोभा यात्रा के रुट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।

जिला पदाधिकारी ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि रामनवमी शोभा यात्रा के लिए लाइसेंस हेतु प्राप्त होने वाले आवेदनों का रिसीविंग हर हाल में आयोजको को उपलब्ध करवाये।

उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न प्रमुख मार्गों पर चिकित्सक दल सहित एम्बुलेंस मौजूद रखें।

उन्होंने सभी आयोजन समिति को निर्देश दिए हैं कि अपने शोभा यात्रा में पर्याप्त संख्या में वालंटियर रखें ताकि भीड़ को मैनेज कर सकें। सभी प्रमुख स्थानों पर जनरेटर सहित रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था रखी जाएगी इसके अलावा चलंत वाहनों पर जनरेटर सहित रोशनी की व्यवस्था रखी जाएगी।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गया जिले में काफी भव्य रूप से रामनवमी पर के अवसर पर भगवान श्री राम का शोभा यात्रा निकाला जाता है। गंगा जमुना तहजीब का एक बेहतरीन उदाहरण गया जिला प्रस्तुत करता है। हम सभी गया जिला वासी का पूरी जिम्मेदारी है कि इस भव्य शोभा यात्रा को पूर्व वर्षों की तरह बरकरार रखें और आपसी सौहार्द में इसे संपन्न करवाये। उन्होंने कहा कि सभी शोभा यात्रा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। लाइसेंस में जो भी शर्ते हैं उसे पूरी तरह पालन किया जाना है। शोभा यात्रा में बजने वाले गानों को जरूर जांच कर ले। उन्होंने कहा कि हर शोभा यात्रा के आगे एवं पीछे पुलिस के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रशासन द्वारा चिन्हित सभी स्थानों पर वीडियोग्राफी, सीसीटीवी, ड्रोन इत्यादि की व्यवस्था मुकम्मल रखी जाएगी। जहां पर भी बैरिकेटिंग की आवश्यकता रहेगी उस स्थान पर बेरीकेटिंग करवायी जाएगी।

चैती छठ पर के अवसर पर जिला पदाधिकारी में कहा कि नगर निगम द्वारा रात्रि पाली में भी शहरों की सफाई लगातार करा रहे हैं, इसके अलावा विभिन्न छठ घाट विशेष कर सूर्यकुंड पर साफ सफाई, बेरीकेटिंग, रोशनी एवं एसडीआरएफ टीम की प्रतिनियुक्ति कराने का निर्देश दिए हैं।

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, ज़िला पर्यटन पदाधिकारी, नगर पुलिस उपाधीक्षक 01, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था, पुलिस उपाधीक्षक साइबर सुरक्षा, पुलिस उपाधीक्षक वजीरगंज, पुलिस उपाधीक्षक बोधगया सहित रामनवमी शोभा यात्रा के आयोजक गण, सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!