
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
समूचे देश के साथ-साथ कटनी जिले के रीठी क्षेत्र में भी 77 वां गणतंत्र दिवस सोमवार को गरिमापूर्ण माहौल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों के साथ सरकारी दफ्तरों में देश की अस्मिता का प्रतीक राष्ट्रीय तिरंगा झंडा पूरे आन-बान और शान के साथ फहराया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान के बाद तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। वहीं नगर के नल निर्मित स्टेडियम में मुख्य सामारोह आयोजित किया गया जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई। रीठी के जनपद पंचायत कार्यालय में सीईओ की उपस्थिति में जनपद उपाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। इसी कड़ी में शासकीय कन्या हाई में प्राचार्य प्रभु नारायण दुबे, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में प्राचार्य भारत सिंह ने ध्वज फहराया। वहीं रीठी विकास खंड के नेता जी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास बड़गांव में वार्डन कंचन खरे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत माता के तिलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए ध्वजारोहण किया गया। इसी तरह वन विभाग रीठी में रेंजर महेश पटेल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी में बीएमओ डॉ मेघेन्द्र श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत रीठी में सरपंच डाक्टर हनीफ खान, शासकीय अनुसूचित जाति उत्कृष्ट कन्या छात्रावास रीठी में वार्डन अफसर जहां, ग्राम पंचायत बड़गांव में सरपंच गौरव शाहजूदेव, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास रीठी रमसा में वार्डन रंजना जाॅन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैगवां में प्राचार्य विपिन तिवारी, शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति उत्कृष्ट बालक छात्रावास में अधीक्षक जयेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी।
छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी
इसी तरह रीठी विकास खंड अंतर्गत संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरवा टोला में भी भारी उत्साह के साथ गरिमापूर्ण माहौल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य एसपी दहायत द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत माता के छाया चित्र पर तिलक लगाते हुए माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों के द्वारा राष्ट्रीय गायन कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। गणतंत्र दिवस पर स्काउट गाइड, रेड क्रॉस सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी कार्यक्रम तथा प्रभातफेरी का गांव में हर्षोल्लास के साथ भ्रमण किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में विभिन्न रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रमों की उपस्थिति दी।









