

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम के अंतर्गत 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक प्रथम चरण में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयास को प्रोत्साहित करना था। इसी क्रम में सागर के लाखा बंजारा झील के चकराघाट पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान नदी तट की स्वच्छता की गई तथा जल पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम विकासखंड सागर के द्वारा जल शक्ति नव भक्ति कार्यक्रम जल स्वच्छता, संरक्षण, जागरूकता कार्यक्रम का संदेश चकरा घाट पर दीप दान, भजन, जल संरक्षण हेतु मानव श्रृंखला ,जल ही जीवन है जल है तो कल है बिन जल सब सून के जय घोष के आयोजित किया गया इसके साथ साथ चकरा घाट पर उपस्थित जन समुदाय को जल संरक्षण हेतु जागरूक किया जल जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उसके महत्व पर उपस्थित जिला समन्वयक के के मिश्रा द्वारा उद्बोधन छात्रों से जल संवाद किया गया सभी ने इस अभियान में शामिल होकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को अभियान से जोड़कर जल के प्रति संवेदनशील होकर उसके उपयोग और भविष्य में होने वाले जल वर्षा को संरक्षण कर नदी, तालाब ,बाबडी को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गौरव राजपूत, नीरज व्यास , संदीप रैकवार, लाजी श्राफ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे सभी का आभार विकासखंड समन्वयक जय सिंह ठाकुर के द्वारा किया गया एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।







