A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

नागपुर

नागपुर मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग मे प्रतिदिन हजारो मरीज अपना ईलाज करवाने आते है। लेकिन यहां पर लिफ्ट व्यवस्था बंद रहने से और रैम्प नही होने से मरीजों एवं उनके परिजनो को पहली मंजील तक पहुंचने मे काफी मुश्किल होता है। मेडिकल के अस्थि उपचार विभाग मे मरीजों को फिजियोथैरोपी के लिए पहली मंजील पर जाना होता है इसी प्रकार नाक कान गला विभाग और टीकाकरण भी पहली मंजील पर होता है। जहां पर जाने के लिए लिफ्ट व्यवस्था बंद है। जिस कारण ऊपर चढ़ने उतरने मे मरीजों को काफी परेशानी होती है। सीढि चढ़कर ऊपर जाने आने के लिए दिव्यांग एवं बुजुर्ग मरीजों को परेशानी होती है। फिजियोथैरोपी के लिए आने वाले अधिकांश मरीजों को सीढ़ियां चढ़ने उतरने के समय काफी परेशानी होती है। सीढियो से चढते उतरते समय दिव्यांग एवं बुजुर्ग मरीजों को गिर जाने का भय रहता है। इसके लिए यहां पर लिफ्ट की व्यवस्था की गई थी। परंतु पिछले कुछ समय से यहां का लिफ्ट बंद पड़ा है। जिसे लेकर शायद मेडिकल प्रशासन गंभीर नही है। यहां पर आने वाले मरीजो को खासकर दिव्यांग एवं बुजुर्ग मरीजों को सीढियो से ऊपर जाने व नीचे आने पर काफी तकलीफ होती है। अतः आशा है कि मेडिकल प्रशासन इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मरीजों के लिए शीघ्र ही लिफ्ट व्यवस्था चालू करवायेगा। जिससे यहां पर आने वाले मरीजों को ऊपर मंजील तक पहुंचने व उतरने मे आराम रहे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!