A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

वाराणसी नगर निगम सख्त: 70 दुकानों को नोटिस, तीन दिन में किराया नहीं दिया तो होगा आवंटन निरस्त

वाराणसी नगर निगम सख्त: 70 दुकानों को नोटिस, तीन दिन में किराया नहीं दिया तो होगा आवंटन निरस्त

वाराणसी नगर निगम सख्त: 70 दुकानों को नोटिस, तीन दिन में किराया नहीं दिया तो होगा आवंटन निरस्त

चन्दौली वाराणसी नगर निगम वाराणसी ने राजस्व वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए भैंसा वाड़ा और नया चौक क्षेत्र की 70 दुकानों को दोबारा नोटिस जारी किया है। निगम ने दुकानदारों को तीन दिन के भीतर बकाया किराया जमा करने का अल्टीमेटम दिया है। तय समय सीमा में भुगतान न होने पर दुकानों का आवंटन निरस्त कर पुलिस बल की मदद से खाली कराने की चेतावनी दी गई है।

नगर निगम की ओर से किराया भुगतान की प्रक्रिया को डिजिटल कर सभी दुकानों पर क्यूआर कोड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि दुकानदार आसानी से किराया जमा कर सकें। इसके बावजूद कई दुकानदार लगातार भुगतान में हीलाहवाली कर रहे हैं।

सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने बताया कि पहले करीब 600 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन बार-बार चेतावनी के बाद भी कुछदुकानदारों ने किराया जमा नहीं किया। इसके चलते अब सीधे सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया है।

निगम द्वारा जिन 70 दुकानों को नोटिस दिया गया है, उन पर कुल 28,57,693 रुपये किराया बकाया है। इसमें भैंसा वाड़ा क्षेत्र की 25 दुकानों पर 14,36,631 रुपये जबकि नया चौक की 45 दुकानों पर 14,21,062 रुपये की देनदारी है। ये दुकानदार लंबे समय से किराया नहीं चुका रहे हैं।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि तीन दिन की मोहलत के बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो दुकानों का आवंटन निरस्त कर पुलिस बल की मौजूदगी में ताला तोड़कर निगम अपने कब्जे में ले लेगा। शहर में निगम की करीब 1800 दुकानें हैं, जिन पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई प्रस्तावित है।

तीन साल में लगभग पांच गुना बढ़ी किराया वसूलीनगर निगम की सख्ती का असर राजस्व पर साफ नजर आ रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में जहां महज 80 लाख रुपये की वसूली हुई थी, वहीं 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर 2.72 करोड़ रुपये पहुंच गया। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 3.80 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। इस तरह बीते तीन वर्षों में निगम की किराया वसूली लगभग 4.75 गुना तक बढ़ गई है।

अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि यदि बकाया जमा नहीं हुआ तो अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Warning: Undefined array key "host" in /home/u456938103/domains/vandebharatlivetvnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 302

Warning: Undefined array key "host" in /home/u456938103/domains/vandebharatlivetvnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 302

Warning: Undefined array key "host" in /home/u456938103/domains/vandebharatlivetvnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 309

Warning: Undefined array key "host" in /home/u456938103/domains/vandebharatlivetvnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 309

Warning: Undefined array key "host" in /home/u456938103/domains/vandebharatlivetvnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 315

Warning: Undefined array key "host" in /home/u456938103/domains/vandebharatlivetvnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 315
Back to top button
error: Content is protected !!