*विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा, पार्षद श्याम लाल गुप्ता की 129 वीं पुण्यतिथि पर निकाली गई रैली*
कानपुर नगर ।
श्रद्धेय श्याम लाल गुप्ता पार्षद राष्ट्रीय धरोहर पद्मविभूषित, राष्ट्र गौरव, झंडा ऊंचा रहे हमारा जैसे राष्ट्र भक्ति का संचार करने वाले गीत के रचयिता श्रद्धेय स्व. श्याम लाल गुप्ता (पार्षद) जी की 129वीं जन्म जयंती के अवसर पर वैश्य समाज कानपुर द्वारा पदयात्रा (पैदल मार्च) घंटाघर भारत माता मंदिर से फूलबाग श्रद्धेय पार्षद जी की प्रतिमा तक विनोद गुप्ता, विजय गुप्ता मार्बल, शेष नारायण त्रिवेदी के नेतृत्व में निकाला गया।
इस भव्य पदयात्रा में वैश्य समाज और अन्य प्रमुख समाज के लोग, विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा का गान गाते हुए चल रहे थे, कार्यक्रम संयोजक विनोद गुप्ता ने बताया कि श्रद्धेय पार्षद श्याम लाल गुप्ता जी ने अपनी इस रचना से देश और समाज में राष्ट्र भक्ति का जो संचार किया वह आज संपूर्ण राष्ट्र की प्रेरणा बना है तो उनके सम्मान में व्यापारी और वैश्य समाज ने आज यह कार्यक्रम आयोजित किया है, कार्यक्रम आयोजक विजय गुप्ता मार्बल ने बताया कि युवा पीढ़ी को पार्षद जी के विचारों और कार्यों से जोड़ना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है आखिर नई पीढ़ी भी राष्ट्र और समाज में पार्षद जी के योगदान को जाने और उनसे सीख कर वे भी राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र के हितों में अपना योगदान सुनिश्चित करें, शेष नारायण त्रिवेदी ने कहा कि श्रद्धेय पार्षद जी एक व्यक्तित्व नहीं अपितु विचार थे और ऐसे विचार सिर्फ शरीर से संसार त्यागते हैं लेकिन उनके विचार, उनकी रचनाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्र उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
व्यापारी कल्याण बोर के पूर्व उपाध्यक्ष पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मनीष गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रद्धेय पार्षद जी द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को विस्तार से बताया, बिन्दकी से डॉ.राजेश गुप्ता जी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को एक सकारात्मक दिशा देने का काम करते हैं ऐसे कार्यक्रम का आयोजन समाज के आत्मबल को मजबूत करने का काम करता है।
डॉ.ओमप्रकाश गुप्ता जी ने कहा कि कानपुर महानगर के व्यापारी और वैश्य समाज ने इस कार्यक्रम का आयोजन कर समाज को नई दिशा देने का काम किया है इस प्रकार के आयोजन कानपुर के अलावा प्रदेश के अन्य जनपदों में भी कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।
सभी लोग घंटाघर भारत माता मंदिर से एकत्रित होकर पैदल चलते हुए फूलबाग पार्षद जी की प्रतिमा तक पैदल मार्च करते हुए वहां चल रहे कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और संकल्प लिया कि अगले वर्ष से समाज के सभी लोग एक साथ मिलकर कार्यक्रम को भव्य बनाएंगे और समाज को सशक्त करेंगे।
यात्रा समापन पर श्रद्धेय पार्षद श्याम लाल गुप्ता जी की प्रतिमा पर भव्य माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रमुख रूप से उपस्थित – विद्यासागर गुप्ता, राज्य महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता, श्याम लाल जी के सुपौत्र सौरभ गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, शीबू गुप्ता, मनोज गुप्ता दोसर, स्वतंत्र गुप्ता, गोपाल दोसर, सीताराम गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, विराट गुप्ता, पवन दुबे, विशाल अग्रवाल, रामकृपाल जायसवाल, सक्षम गुप्ता, दिनेश गुप्ता, श्याम अग्रहरि, मदन गुप्ता, निखिल गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, दीपक खन्ना, सुशील गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, बनवारी लाल, कृपाशंकर त्रिवेदी, किशन गुप्ता,अमित गुप्ता, रघुराज शरण गुप्ता, विशाल शुक्ला आदि।