A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशनागपुरमहाराष्ट्र

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने आज रविवार को बजट पेश किया

इन्कम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, टैक्स फाइल करने में सहूलियत

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 01 फरवरी 2026


====> वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने आज रविवार 01 फरवरी 2026 को केन्द्रीय बजट पेश किया। 85 मिनट लगभग चले बजट भाषण में आम आदमी के लिए कोई खास ऐलान नहीं । टैक्स फाइल करने मे सहूलियत, रेलवे और आयुर्वेदिक एआईएमएस जैसी नई बातें बजट में कही गई। आज पेश किए गए बजट में इन्कम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं दिखा। रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने के लिए तीन महिने का अधिक समय दिया गया, अब 31 दिसंबर के बदले 31 मार्च तक रिवाइज्ड रिटर्न फाइल किया जा सकेगा। आज के बजट में सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई, इनमें मुंबई-पुणे, -हैदराबाद-बेंगलुरू, हैदराबाद-चैन्नई, चैन्नई-बेंगलुरू, दिल्ली-वाराणसी और वारणसी- सिलुगुड़ी शामिल है। आज पेश किए गए बजट में कैंसर की 17 दवाइयों से आयात शुल्क हटाया गया है। दुर्लभ बीमारीयों की दवाइयां भी ड्युटी मुक्त की गई। आज पेश किए गए बजट पांच लाख से अधिक आबादी वाले टियर- 2और टियर-3, शहरों के विकास के लिए 12•2लाख करोड़ खर्च का ऐलान किया गया है। आज के बजट में 15 हजार सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स बनाने की घोषणा की गई। करीब 800 जिलों में बालिकाओं के लिए हॉस्टल, प्रत्येक जिले में एक हॉस्टल बनाने की घोषणा। बजट में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ाने के लिए पांच मेडिकल हब भी बनाने की घोषणा। माइक्रोवेव ओवन बनाने के पार्ट्स इम्पोर्ट करने पर छूट दी जायेगी। व्यक्तिगत उपयोग के लिए मंगाए गए सभी गुड्स पर टैरिफ 20% से कम करके 10% किया गया। सिविलियन एयरक्राफ्ट पार्ट्स बनाने के लिए मटेरियल इम्पोर्ट करने पर कोर्ई टैक्स नहीं लगेगा। आज बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार इन्कम टैक्स स्लैब में कोई भी बदलाव नहीं किया गया। विदेश में रूपय भेजने पर अब 5% के बदले में 2% टैक्स देना होगा। विदेशी टूर पैकेज पर लगने वाले 5% और 20% के टीसीएस रेट को कम करके 2% किया गया। केंद्र सरकार ने पुराने इन्कम टैक्स एकट-1961 को बदलकर नया इन्कम टैक्स एकट2025 लाया है, यह 01 अप्रैल 2026 से लागू किया जायेगा। टैक्स डिडक्शन एट सोर्स नहीं कटवाने के लिए अलग से एप्लिकेशन देने की जरूरत नहीं होगी। नियमो के अनुसार यदि किसी पर इन्कम टैक्स नहीं बनता है तो टीडीएस नहीं काटा जायेगा। इन्कम टैक्स रिटर्न में सुधार करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब मामूली फीस भरकर 31 दिसंबर की जगह पर 31 मार्च तक रिवाइज्ड रिटर्न फाइल किया जा सकता है बजट भाषण के अनुसार पुरानी टैक्स रिजीम चुनने पर अभी भी 2•5लाख रूपय तक इन्कम टैक्स मुक्त रहेगा। न्यु टैक्स रिजीम चुनने पर पहले जैसा ही 4 लाख रूपय तक की इन्कम पर कोई टैक्स नही लगेगा। आज पेश किए गए बजट के अनुसार दवाओं और आम जरूरत की चीजों पर राहत दी गई है। कपड़े, चमड़े से बनी हुई वस्तुओं, फुटवियर, इलेक्ट्रॉनिक सामानों, लिथियम ऑयन सेल, सोलर ग्लास, ईवी, माइक्रोवेव ओवन, विमानो के ईधन सहित कई अन्य चीजें ड्युटी मुक्त रहेंगे। शराब, स्क्रैप और कुछ खनिज पर कस्टम ड्युटी बढ़ाई गई है इससे कीमते भी बढ़ सकती है। बजट में रफ्तार, क्षमता, सबका साथ सबका विकास के तीन विजन के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर मैन्यूफैक्चरिंग, एमएसआई और टेक्नोलॉजीज सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया गया है। रिकॉर्ड कैम्पस, नये फ्रेट कॉरिडोर, सेमीकंडकटर मिशन , सस्ती दवाओं, कई वस्तुओं पर ड्युटी रहित के जरिए सरकार ने तेज विकास और आम जनता को सीधी राहत देने का भी संकेत दिया है। बजट मे आम जनता , स्वास्थ्य, शिक्षा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, और शहरों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। बजट मे आम लोगो को राहत देते हुए इन्कम टैक्स स्लैब मे कोई भी परिवर्तन नही किया गया ।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!