A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

व्हाटसएप यूजर्स के लिए हाई रिस्क एडलाइजरी की गई है

व्हाटसएप के आईओएस, मोकओएस वर्जन में गंभीर खामी पाई गई है

नागपुर, शुक्रवार 05 सितंबर 2025-: प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन, (कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम)ने व्हाटसएप यूजर्स के लिए एक जरूरी हाई रिस्क सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साइबर सुरक्षा एजेंसी ने कहा है कि यदि व्हाटसएप एप्प को अपडेट नहीं किया गया , तो यूजर्स का डाटा खतरें में भी पड़ सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्हाटसएप के आईओएस एवं मैकओएस के वर्जन में गंभीर खामी पाई गई है। जानकारी के अनुसार यह खामी लिंक्ड डिवाइस हैंडलिंग से जुड़ी हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार यदि कोई अटैकर एप्प के इस कमजोरी का फायदा उठाता है , तो वह व्हाटसएप यूजर्स को फेक लिंक पर क्लिक करवाकर यूजर्स के प्राइवेट चैटस् को संवेदनशील डाटा तक पहुंच सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन वर्जन के यूजर्स को सबसे अधिक खतरा हो सकता है। सीईआरटी-इन ने यह सलाह दी है कि व्हाटसएप के सभी यूजर्स शीघ्र ही अपने एप्प को लेटेस्ट-नये वर्जन में अपडेट करें। यदि इसे एप्पल के दूसरे बग के साथ उपयोग किया गया तो फिर अटैकरस पावरफुल हो सकते हैं। सावधानी बरतें।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!